जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार को अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद जांच के लिए वे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे हैं। हृदय संबंधी जांच के लिए उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल लाया गया है।

सुत्रो के अनुसार बताया जा रहा है कि इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दिल्ली जाने का कार्यक्रम भी था, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल जांच के लिए लाया गया है।सीएम गहलोत को ह्रदय संबंधी परेशानी होने के बाद चिकित्सकों की देखरेख में अस्पताल लाया गया है, जहां उनकी जांच की जा रही है।इससे पहले उन्हें एक निजी लैब पर भी जांच के लिए लाया गया था, लेकिन इसके बाद उन्हें एसएमएस भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार सीएम अशोक गहलोत की जांच फिलहाल अस्पताल में की जा रही है और चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। इसके अलावा उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।बतादे, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि कोविड के बाद मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं और गुरुवार से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था।अभी एसएमएस अस्पताल में अपना सीटी एनजीओ करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। इधर सीएम अशोक गहलोत की तबीयत खराब होने के जानकारी मिलने के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,मुख्य सचेतक महेश जोशी SMS अस्पताल मे पहुंचे है और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य संबधी जानकारी ली है।