जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार को अचानक से तबीयत खराब हो गई है।गहलोत को जांच के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल लाया गया है। जहा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी हुई, जिसमें सामने आया कि एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज था। एंजियोप्लास्टी के बाद मुख्यमंत्री अब स्वस्थ हैं। इधर सचिन पायलट,वसुंधरा राजे,सतीश पूनिया, गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि चेस्ट में दर्द के चलते अस्पताल में सीटी एनजीओ करवाई गई। उन्होंने बताया कि एक नस में 90 फीसदी ब्लॉकेज हो गया है। SMS अस्पताल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी हुई है।इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज था। उन्होंने कहा कि एंजियोप्लास्टी के बाद मुख्यमंत्री अब स्वस्थ हैं। संभवत 24 घंटे तक SMS अस्पताल में उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।
दिग्गजों ने गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।सचिन पायलट ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, और मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत से मोबाइल पर बात कर मुख्यमंत्री गहलोत के स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।वही मुख्यमंत्री गहलोत के SMS अस्पताल मे भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी सुनीता गहलोत पुत्र वैभव गहलोत ने अस्पताल मे पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।


0 टिप्पणियाँ