भरतपुर से दीपेश फौजदार की रिपोर्ट।
भरतपुर में बहुचर्चित डॉक्टर दम्पत्ति हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर को आज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है जिसकी गिरफ़्तारी के लिए एसपी भरतपुर ने 5000 रूपये का इनाम घोषित किया हुआ था | यह बदमाश आज अपनी प्रेमिका से मिलने आ रहा था तभी पुलिस ने दबोच लिया | 28 मई की दोपहर कार में सवार होकर जा रहे डॉक्टर दंपत्ति की गोलियों से भूनकर हत्या करने के बाद यह बदमाश फरार हो गया था जिसकी तलाश में भरतपुर,धौलपुर और करौली जिलों की पुलिस जुटी हुई थी | जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया की डॉक्टर दंपत्ति की हत्या के बाद अनुज गुर्जर फरार हो गया था जिसे आज गिरफ्तार किया है जबकि उसके साथी महेश गुर्जर व् साथ देने वाले दो अन्य को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चूका है | आज सूचना मिली थी की हत्या का फरार आरोपी अनुज गुर्जर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए भरतपुर आ रहा है जिस पर पुलिस टीम गठित कर नाकाबंदी कराई और उसे गिरफ्तार किया गया | हत्याकांड में शामिल हथियार को भी जल्दी ही हांसिल किया जायेगा और इस दौरान इस बदमाश का साथ देने वाले लोगों की पहचान कर खुलासा किया जायेगा | गौरतलब है की अगस्त 2019 में डॉ सीमा गुप्ता ने अपनी सास के साथ मिलकर मकान पर पहुंची जिसमे अनुज की बहन दीपा व् उसका पुत्र रहता था और फिर उस घर के अंदर स्प्रिट डालकर आग लगा दी व मकान का गेट बाहर से बंद कर दिया | उस आग में जलकर दीपा व् उसके पुत्र की मौत हो गयी जिसके आरोप में डॉक्टर दंपत्ति गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे लेकिन 2020 में जमानत पर तीनों घर आ गए थे लेकिन अपनी बहन व् भांजे की हत्या का बदला लेने के लिए अनुज ने कदम उठाते हुए डॉक्टर दंपत्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी और फरार हो गया था |


1 टिप्पणियाँ
पुलिस का सराहनीय काम
जवाब देंहटाएं