कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट। 

महाराणा प्रताप जन्मोत्सव आयोजन समिति के  सह संयोजक देबू राही ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती  कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए जोश एवं उत्साह के साथ मनाई गई सुबह से ही आयोजन समिति के सदस्य अलग-अलग समय पर आकर माल्यार्पण करते रहे मुख्य कार्यक्रम प्रातः 11:00 आयोजित हुआ जिसमें माल्यार्पण के साथ 108 दीपों से महाराणा प्रताप एवं भारत माता की आरती की गई समिति के संयोजक गिर्राज गौतम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं को महाराणा प्रताप से स्वाभिमान और शौर्य की सीख लेते हुए अपने जीवन को जीना चाहिए हमें कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करना चाहिए एवं हमारा जीवन मातृभूमि को समर्पित हो यही हमारा महाराणा प्रताप के चरणों में सच्चा नमन होगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं के अंदर राष्ट्रभक्ति की जोत जगाई जा सकती है जिससे युवा राष्ट्र के प्रति अपना दायित्व समझ कर कार्य करें इस अवसर पर झालावाड़ से आए प्रताप भक्त दुर्गेश श्री  भारत का भी सम्मान किया गया जिन्होंने 2 वर्षों से झालावाड़ में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होने तक अपने चरण पादुकाएं का त्याग किया हुआ था अब झालावाड़ में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित हो गई है तो आज उन्हें जूते पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर समिति की ओर से स्वागत किया गया इस अवसर पर उपस्थित युवाओं एवं मातृशक्ति ने सर पर केसरिया पगड़ी बांधकर महाराणा प्रताप एवं भारत मां के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया सभी युवा भीषण गर्मी के बावजूद भी महाराणा प्रताप के शौर्य एवं उनकी मातृशक्ति को नमन करने के लिए डटे रहे ।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राम कुमार मेहता, पूर्व प्रदेश मंत्री हिरेंद्र शर्मा, सहसंयोजक अनिल तिवारी, समिति सदस्य तेजवीर सिंह सिकरवार ,रजनीश सिंह राणा ,मयंक विजय, राकेश नायक, जितेंद्र कश्यप, निखिल शर्मा, राजकुमार जेडीबी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्राची शर्मा रेखा खेलवाल ,मनीष जैन दिलीप सिंह नरूका ,महेंद्र सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह भानावत ,अवधेश अजमेरा अमित उराडिया ,अशोक बादल वर्षित विजय ,अभिषेक त्रिपाठी ,मनु पांचाल मोनू कुमार ,मनीष शर्मा , प्रकाश जेन दीपपूरा , गोविंद सिंह परमार आदि ने भी संबोधित किया इस अवसर पर गडरिया लोहार समुदाय के लोगों को भी सम्मानित किया गया।