नागौर से शबीक उस्मानी की खबर।
पुलिस अधीक्षक जिला नागौर श्रीमती श्वेता धनखड़ के निर्देषानुसार जिला नागौर में संगठित अपराधों की रोकथाम हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री राजेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर व श्री विनोद कुमार वृताधिकारी नागौर के नेतृत्व में श्री नन्दकिशोर वर्मा पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना सदर व श्री गजेन्द्र सिंह हैड कानि0 प्रभारी साईबर सैल नागौर मय टीम द्वारा आज दिनांक 05.05.2021 को मुखबिर की सूचना के आधार पर मुलजिम जगदीश सिंवर पुत्र लिखमाराम के चूंटीसरा स्थित रहवासी मकान के पिछे पशूआंे के चारे के कमरे से 26 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में मुलजिम जगदीष सिंवर को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 84/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।


1 टिप्पणियाँ
शानदार सम्पादन और सुपर फास्ट खबरों के लिए आभार
जवाब देंहटाएं