प्रदेश में 18 प्लस आयु वर्ग के लिए हो रहे वैक्सीनेशन के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी दानदाताओं, भामाशाह, समाजसेवियों और राज्य कर्मियों सहित सभी लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहयोग देने की अपील की थी। इसी दिशा में पहल करते हुए प्रदेश के आईएएस अधिकारियों ने 3 दिन और r.a.s. अधिकारियों ने अपने वेतन में से 2 दिन का वेतन कोविड-19 वैक्सीनेशन सहायता कोष में देने का निर्णय किया है। 



आईएएस अधिकारियों की ओर से राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने इसकी घोषणा की है। वही आर ए एस अधिकारी एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष शाहिद अली खान ने 2 दिन का वेतन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के आला अधिकारियों की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के लिए अधिकारियों का यह सहयोग खुशी की बात है और वे उम्मीद करते हैं कि इस पहल के बाद सहायता के लिए प्रदेश का हर तबका आगे आएगा जिससे कि वैक्सीनेशन की दिशा को गति मिलेगी आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने 18 + आयुवर्ग के लिए कोविड वैक्सीनेशन अकाउंट खोलने की घोषणा की थी। 



इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सचिवालय शाखा में अकाउंट खोला गया है। खाता संख्या 4016691 4665 है और इसका आईएफसी कोड sbin00 31031 है। इसमें चेक, नगद राशि या ऑनलाइन अकाउंट के जरिए सहायता राशि जमा कराई जा सकती है।

ब्यूरो रिपोर्ट!