जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

दीवाली के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रदेश कार्यालय में लक्ष्मी की पूजा और उपासना कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके पर जोशी ने विश्वास व्यक्ति किया कि मां लक्ष्मी और प्रदेश की जनता के परम आशीर्वाद से आज ही नहीं बल्कि 3 दिसंबर को भाजपा के सुशासन की शुरुआत और 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होने की खुशी में दो दीपावली और धूमधाम से मनाएंगे।

दीपावली की पूजन के दौरान प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक पंचारिया,संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा और, ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर सहित भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

अध्यक्ष सीपी पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मेल-मिलाप किया और उन्हें बधाई दी। कुछ कोनों में राजनीतिक खुसर-पुसर चल रही थी और दिवाली अवकाश पर काईन क्या जिम्मेदारी संभालेगा की चर्चा भी चल रही थी।  भाजपा की और से सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाशिकारियों को दीवाली पर परिजनों के लिए मिठाई देकर परिजनों का भी आभार व्यक्त किया गया।