श्रीगंगानगर ब्यूरो रिपोर्ट। 

श्रीगंगानगर से अलग होकर नए बने अनूपगढ़ जिले में पूर्व CM वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत किया गया। यहां राजे ने जनसभा को सम्बोधित किया।  सबसे खास बात रही कि राजे के सम्बोधन के बाद राजे को एक रट हुए किसान ने रोक लिया और रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाया जिस पर राजे ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारी को किसान की तुरंत मदद करने के निर्देश दिए।      

कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप

वसुंधरा राजे ने अनूपगढ़ की धरती को प्रणाम कर संबोधन की शुरुआत की। कांग्रेस सरकार पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा- कांग्रेस सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। वहीं, किसानों की कर्ज माफी को लेकर वसुंधरा ने कहा कि कांग्रेस अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार केवल वादा करना जानती है, उन्हें पूरा करना नहीं जानती। इसके अलावा महिला अत्याचार, दलित उत्पीड़न और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा।

मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया।
मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया।

उन्होंने कहा- भाजपा सरकार ने पूर्व में किसानों की टेल तक सिंचाई पानी पहुंचाने का कार्य किया था, जबकि कांग्रेस के राज में किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिल पाया है। अपने संबोधन में वसुंधरा ने 6ए के किसानों को आश्वस्त किया है कि भाजपा की सरकार आते ही 6ए की समस्या का समाधान किया जाएगा और उन्हें बहुत बड़ी राहत दी जाएगी।

वसुंधरा राजे ने कहा- भाजपा के कार्यकाल में सूरतगढ़ से अनूपगढ़ की 100 करोड़ की लागत से सड़क बनाकर अनूपगढ़ की जनता को बहुत बड़ी सौगात भाजपा ने ही दी है। अपने संबोधन में उन्होंने अनूपगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष बावरी को भारी बहुमत से जिताने की भी अपील जनता से की। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता एक है और विधानसभा चुनाव को भी सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जीतेंगे।

पुराने दिन याद किए
सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने पहले अनूपगढ़ की धरती को प्रणाम किया और कहा कि अनूपगढ़ में आकर उन्हें पुराने दिन याद आते हैं। उन्होंने माकपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक पवन दुग्गल पर चुटकी लेते हुए कहा कि पवन दुग्गल भाजपा में आ गए हैं, इससे पहले पवन दुग्गल ने हमारी नींद और चैन उड़ा दी थी।

सभा स्थल से 400 मीटर दूर हेलीपेड बनाया गया था।
सभा स्थल से 400 मीटर दूर हेलीपेड बनाया गया था।

हेलीपेड से मात्र 400 मीटर की दूरी पर सभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर करीब 1ः28 बजे वसुंधरा राजे हेलीपेड पर पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कार्यकर्ताओं के साथ घडसाना के सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंची और वहां मत्था टेककर अरदास की। वहीं, सभा के बाद वसुंधरा राजे हेलिकॉप्टर से संगरिया के लिए रवाना हो गई।

इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल, पूर्व विधायक पवन दुग्गल, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, प्रत्याशी सन्तोष बावरी, राजू बाबा, सभापति प्रियंका बैलान, उपसभापति सतपाल मुंजाल, राजन तनेजा, मोहन लाल बेदी, अनूप सिंह रामगढ़िया, मोहित छाबड़ा, विजेंद्र भाम्भू, सन्दीप भुल्लर, विनय चराया, श्रवण नंदा, रानी दुग्गल, गब्बर सिंह, मानाराम कूकना, बब्बू बहोलिया, बंशी जसूजा, बंशी सारस्वत मौजूद है।