जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

कांग्रेस ने रात करीब पौने बारह बजे अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी। मंत्री महेश जोशी का टिकट काटकर उनकी जगह शहर कांग्रेस अध्यक्ष और धरती पकड़ कार्यकर्त्ता आर आर तिवाड़ी को हवा महल क्षेत्र से टिकट दिया गया है। इसके अलावा विद्याधर नगर से 2018 का विधानसभा चुनाव हार  सीताराम अग्रवाल पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। अजमेर उत्तर, जहाँ से CM गहलोत के नजदीकी और RTDC के चैयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ टिकट मांग रहे थे, उसे अभी भी होल्ड पर रखा गया है। ऐसे ही कोटा उत्तर की सीट भी अभी तय नहीं की गई है।  यहाँ से मंत्री शांति धारीवाल अपने पुत्र के लिए टिकट मांग रहे हैं। इस सूची में मालपुरा से घासी लाल चौधरी को टिकट देकर मालपुरा में बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र भान के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को तरजीह दी गई है।  वैसे मालपुरा को जिला बनवाने में डॉ. चन्द्रभान ही सबसे आगे थे। 

संगरिया - अभिमन्यु पूनिया 

भादरा - अजीत बेनीवाल 

डूंगरगढ़ - मंगलाराम गोदारा 

पिलानी (SC) - पीतराम काला 

दातारामगढ़ - वीरेंद्र सिंह 

शाहपुरा - मनीष यादव 

चौमूं - डॉ. शिखा मील बराला 

आमेर - प्रशांत शर्मा 

जमनवा रामगढ (ST) - गोपाल लाल मीणा 

हवा महल - आर आर तिवाड़ी

विद्याधरनगर - सीताराम अग्रवाल 

अलवर शहर - अजय अग्रवाल 

भरतपुर - RLD के लिए छोड़ी, डॉ. सुभाष गर्ग की संभावना 

मालपुरा - घासी लाल चौधरी 

मेड़ता (SC) - शिवरतन वाल्मीकि 

फलौदी - प्रकाश छंगाणी 

लोहावट - किशनाराम बिश्नोई 

शेरगढ़ - श्रीमती मीना कँवर 

सूरसागर - शहजाद खान

आहोर - श्रीमती सरोज चौधरी 

चौरासी (ST) - ताराचंद भगौरा 

भीलवाड़ा - ओम नरायणीवाल 

लाडपुरा - नईमुद्दीन गुड्डू