श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा

जिला कार्यालय मे जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह की अध्यक्षता में श्रीगंगानगर विधानसभा के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जहां भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित उम्मीदवार जयदीप बिहानी का पार्टी के मुख्य पदाधिकारी व अनेकों अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा पटका पहनाकर सम्मान किया गया। 

इस बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष  शरणपाल सिंह  जिला महामंत्री प्रदीप धेरड, पार्टी के घोषित उम्मीदवार जयदीप बिहानी , जिला महामंत्री नरेंद्र साहू , पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम मौर्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जुगल डूमरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतपाल कासनिया , विधानसभा संयोजक हनुमान गोयल ,मनीराम स्वामी , पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़, अटल मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापत,देहात मंडल अध्यक्ष बलविंदर मगो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चेष्टा सरदाना, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रमजान अली चौपदार मंचासीन थे। बैठक का शूभारंभ महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित करके किया। जयदीप बिहानी को चारों मंडल अध्यक्षों ने भाजपा के पटके पहनाकर सम्मान किया गया।

जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए     कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर श्रीगंगानगर विधानसभा से जयदीप बिहाणी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जी जान से जुट जाने का आवाहन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी का टिकट चाहने वाले एक से अधिक कार्यकर्ता थे जो अपने आप में सभी योग्यता व काबिलियत रखते हैं लेकिन पार्टी  किसी एक को ही अपना उम्मीदवार बनाती है। उसी के तहत जयदीप बिहानी को इस बार श्रीगंगानगर भाजपा प्रत्याशी बनाया है जिनका समस्त विधानसभा कार्यकर्ता पुरजोर तरीके से समर्थन करेगा। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं का जोश बहुत बड़ा है और चुनाव की रणभेरी बज चुकी है इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस ले और भाजपा को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जल्दी प्रत्याशियों की घोषणा करने से हमें फायदा होगा और हम जिले की सभी छह की छह सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संस्कारी परिवार है जहां सभी समर्पित भाव से कार्य करते हैं हमारा लक्ष्य कमल के फूल को जिताना है, राष्ट्र का निर्माण करना ही हमारा मिशन है। पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम मौर्य ने भी संबोधित किया। 

इसके बाद जयदीप बिहानी ने  उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का नतमस्तक होकर अभिवादन किया तथा पार्टी शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया उन्होंने जिला अध्यक्ष शरणपाल  कि बात का जवाब देते हुए कहा की उनके लिए पार्टी  सबसे पहले है तथा पार्टी का कार्यकर्ता उसके लिए उसके परिवारजन की तरह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए अपना सीना तानकर उनकी पंक्ति में सबसे आगे खड़े रहेंगे।

इसके बाद जिला कोषाध्यक्ष हनुमान गोयल जी ने संबोधित किया तथा बैठक के समापन पर महिला मोर्चा के अध्यक्ष चेष्टा सरदाना जी ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हो गया। 


कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री अंजू सैनी, जिला कार्यालय मंत्री शिवप्रकाश तेहरपुरिया, जिला कार्यालय प्रभारी राजन सूद, पार्षद कृष्ण कुमार गुल्लू  भरत बंसल, सुखविंद्र कौर पवन भार्गव, सोनू पटीर, मंगलचंद डाल, जितेंद्र चौहान, शिशपाल टाक, अरविंद जाटव, सुषमा बत्रा, रिंकू सिंह, ओमप्रकाश गर्ग, मुकेश मक्कड़, राजीव शर्मा, प्रवीण फुटेला,बंटी मौर्य, राजीव चौधरी, अमरजीत गिल सुशील वर्मा, आशुतोष गुप्ता, राजेश आहूजा, क्रांति चुघ,  राकेश शर्मा, सुधीर सहारण, निशांत पारीक, मनीष गर्ग, पंकज स्वामी, किशन प्रेम घोड़ेला, मंगलचंद डाल ,सुभाष स्वामी,गोविंद राम, सुरेंद्र गोदारा, महेंद्र मंडा ,पृथ्वीराज नायक, राजन तनेजा,  चंद्रपाल वर्मा ,श्रवण कुमार , सुरेश मिश्रा, राजेश आहूजा, इकबाल सिंह कंग ,सोहन भार्गव, रजनीश चौधरी, संजय झिंझा , शंकर पुजारी, हुलास भाटी, शिव बलिहारा, मुकेश मक्कड़ , सचिन पचेरवाल , दुर्गेश मौर्य ,परमजीत सिंह कोहली ,  डॉक्टर स्वाति, सागर,  पवन शर्मा, राजकुमार, शिवलाल सेन, विनोद सचदेवा, मुकेश कसवां ,मनोहर , कपिल सिंधी, गोगी गुप्ता, प्रमोद हिंदु, अमरजीत गिल, मनीष ,रेनू शर्मा, कुशल जैन, भीम सोनी, अजय सियाग,ऋतु अरोरा, ओमी नायक, संतोष गुप्ता, महेश जोशी, मनोज , अमित पवार, जितेंद्र चौहान,सुखविंदर कौर, काजल छाबड़ा , आरती शर्मा, विक्रम पुरी, नीलम वर्मा, जस्सी , सरिता बुडानिया राजू छाबड़ा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।