हनुमानगढ़ - विश्वाश कुमार 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिन्द्र सिंह सिरसा शुक्रवार को हनुमानगढ़ पहुचे। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। मनजिन्द्र सिंह सिरसा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करे जिससे कि प्रदेश की कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पार्टी को मजबूत करे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदौलत जी 20 में देश के प्रधानमंत्री अमरीका के राष्ट्रपति से भी आगे चल रहे थे। उन्होने कहा कि वह केवल नरेन्द्र मोदी नही बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान विश्व में प्रथम पंक्ति में था। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने देश की नींव को कमजोर करने का किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 हटाकर देश को मजबूत कर कश्मीर में से आंतकवाद को खत्म करने का काम किया। उन्होने कहा कि चन्द्रयान 3 की सफलता के कारण पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ । उन्होने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार फ्री बिजली के जुमले कर रही है और फयूज चार्ज लगाकर देश के प्रत्येक व्यक्ति को धोखा देकर लूटने का काम कर ही है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने राष्ट्रीय सचिव मनजिन्द्र सिंह सिरसा को विश्वास दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनावों पर प्रचण्ड बुहमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार तो बनेगी साथ ही हनुमानगढ़ विधानसभा की पांचों सीटो से भारी बहुमत से भाजपा के प्रत्याशी जीतेकर देश को डबल इंजन की सरकार बनायेगे। कार्यक्रम के अंत में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवेनद्र पारीक के नेतृत्व में मनजिन्द्र सिंह सिरसा का सरोपा व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के बाद सुझाव आपका संकल्प हमारा, आपणो राजस्थान रथ को राष्ट्रीय सचिव मनजिन्द्र सिंह सिरसा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक व समस्त कार्यकर्ताओं ने जय जय भाजपा के जयघोष के साथ रवाना किया।