कोटा ब्यूरो रिपोर्ट। 

कोटा दौरे पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस व गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने महिला अपराध, भ्रष्टाचार, किसान कर्ज माफी, पेपर लीक सहित मुद्दों पर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने हाड़ौती संभाग की सभी 17 सीटें जीतने का दावा किया। मीडिया के दूसरी लिस्ट जारी करने के सवाल को जेपी नड्डा टाल गए और कहा आ जाएगी।

कार्यकर्ताओं में जोश

नड्डा ने कहा वीरों की धरती और वीर भूमि पर आप सब लोगों के साथ मिलने का भी मौका मिल रहा है।कोटा संभाग के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने का मौका मिला है। सभी के साथ मैंने विस्तृत रूप से चर्चा की। जो जोश में अपने कार्यकर्ताओं में देख रहा हूं। वह स्पष्ट रूप में बता रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति राजस्थान की जनता ने अपना मन बना लिया है। और उसने संकल्प लिया है। जनता राजस्थान में परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय करके संकल्प लेकर परिवर्तन करने का मन बनाया है। राजस्थान की जनता अपने आप को थका सा महसूस करती है महिलाओं का उत्पीड़न किसानों के साथ धोखा युवाओं के साथ धोखा, आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार इसको अलविदा कहने का राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है।

महिला उत्पीड़न के मामले में गहलोत सरकार को घेरा

नड्डा ने कहा राजस्थान में 17 रेप रोज हो रहे हैं अकेले राजस्थान में 22 प्रतिशत रेप के केस हैं। 15 हजार से ज्यादा माइनर रेप के केस रिपोर्ट हुए है। क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार महिला उत्पीड़न में राजस्थान नंबर एक पर है।करौली की घटना भूल नहीं सकते। वहां एक दलित बहिन के साथ बलात्कार हुआ। उसके साथ कैसा सलूक हुआ, यह हम सबको पता है। भीलवाड़ा में आदिवासी बहन के साथ जो हुआ वह भी हम सबको पता है। ऐसे हजारों मामले हैं जिसमें मानवता शर्माती है। गहलोत सरकार की उदासीनता हम सबको देखने को मिलती है।

युवाओं के साथ धोखा

उन्होंने कहा जब मैं युवाओं के साथ धोखे की बात कहता हूं 17 पेपर लीक हुए है। 50 लाख से ज्यादा यूथ के साथ अन्याय हुआ। इसलिए युवाओं ने भी मन बना दिया है। वो इस सरकार को धत्ता दिखाकर जिस सरकार ने उनके साथ धोखा किया 17 बार पेपर लीक हुए और सरकार बेशर्मी के साथ खड़ी है यह हमको देखने को मिलता है।

किसान कर्ज माफी पर घेरा

कांग्रेस ने किसानों के बारे में कहा था कि कर्ज माफ कर देंगे 19 हजार किसानों की भूमि नीलामी हुई है। उसको कुर्क किया गया है। राहुल गांधी आकर बोला करते थे कि किसानों का कर्ज माफ होगा। आज 19 हजार किसान अपनी जमीन को कुर्क करवा कर बैठे हैं। इसलिए किसान उदवलित है वह इंतजार कर रहा है इस चुनाव में बखूबी कांग्रेस को जनता जवाब देगी।

लाल डायरी पर बेशर्मी से वक्तव्य दे रहे कांग्रेसी

कांग्रेस के नेता लाल डायरी पर बेशर्मी से वक्तव्य देते हैं, वो बताता है कि कांग्रेस कितनी उदासीन हो चुकी है। कांग्रेस का इन गंभीर समस्याओं के प्रति कितना उदासीन पूर्ण रवैया है।

मर्दों का प्रदेश बताने वाली पार्टी को सत्ता व पद से बेदखल करेंगे

मैं कोटा में आया हूं मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है। जहां राजस्थान महिला उत्पीड़न में सबसे आगे खड़ा है वही यहां का स्थानीय नेता यह कहता है 'राजस्थान मर्दों की भूमि है इसलिए बलात्कार स्वाभाविक है' ऐसा नेता, ऐसी पॉलीटिकल पार्टी, ऐसा राजनीतिक दल, महिलाओं के प्रति किस तरीके की भावना रखता है। ऐसी पार्टी, ऐसे नेता को कोटा की जनता और राजस्थान की जनता भरपूर मजा चखाएगी। और उन्हें सत्ता से और पद से बेदखल करेगी और भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देगी।

हाड़ौती की सभी 17 सीटें जीतेंगे

कार्यकर्ताओं से चर्चा करते बीजेपी के पक्ष में वातावरण देख रहा हूं। कार्यकर्ताओं में काफी जोश देख रहा हूं। हाड़ौती संभाग में सभी 17 की 17 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। और 17 की 17 सीटें भाजपा की झोली में कोटा संभाग के गणमान्य जनता, हमारे मतदाता हमारे वाटर आशीर्वाद देंगे।