उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया गुरुवार से 15 अक्टूबर तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल कटारिया गुरुवार शाम 5:55 बजे उदयपुर एयरपोर्ट आएंगे। वे शुक्रवार को सुबह 8:30 से रात 9:30 बजे तक मंदिरों में दर्शन कर सेवा कार्यों में शामिल होंगे।

शाम 6 बजे एवरेस्ट रिसोर्ट में जन्मोत्सव मनाएंगे। फिर 14 अक्टूबर को हुमड़ भवन में आचार्य वर्धमान सागर का आशीर्वाद लेंगे। वे फील्ड क्लब में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समारोह व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 15 अक्टूबर को सर्किट हाउस में रुकेंगे।