जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जोधपुर शहर को 180 करोड़ रुपए से ज्यादा के बजट की सौगात दी। दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम में कई शिलान्यास और लोकार्पण किए। सुरपुरा सफारी पार्क का लोकार्पण किया और 10 रुपए का टिकट देकर निरीक्षण किया। इसके बाद आरटीओ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट परिसर में महाधिवक्ता कार्यालय का लोकार्पण किया। शाम 6:00 बजे के बाद पांच अलग-अलग स्थान पर पांच बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण कर 180 करोड़ के प्रोजेक्ट शहर को सौंपे। रात 9:30 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण करते हुए सीएम में केंद्र में मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भले ही कितने बार भी राजस्थान में आ जाए यहां की जनता समझदार है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में भावुक करते हुए कहा कि मुझे पद पर रहने की इच्छा नहीं, लेकिन यह पद मुझे नही छोड़ रहा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी और दिव्यांग यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर में करीब 18 करोड रुपए की लागत से बना सुरपुरा एम्यूजमेंट पार्क का लोकार्पण किया। इसे 1 साल में पूरा किया गया है। इसके अलावा करीब 82 करोड़ रुपए की लागत से बने आरटीओ ओवर ब्रिज का भी लोकार्पण किया। इसे 5 साल में पूरा किया गया है।

साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में करीब 80 करोड़ से बने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का भी लोकार्पण किया जाएगा।

यह सीएम का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे पहले हाई कोर्ट परिसर में महाधिवक्ता कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके बाद दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक का समय रिजर्व रखा गया।

मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे राज्य स्तरीय ग्रामीण और शहरी ओलिंपिक का उद्घाटन किया। इसी स्थान पर इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना के लाभार्थियों को लाभ हस्तांतरण किया। साथ ही मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के भवन का शिलान्यास और दिव्यांग विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया।

इसके बाद शाम 6 बजे सूरपुरा सफारी पार्क का लोकार्पण और निरीक्षण किया। शाम 6.30 बजे आयुर्वेद नर्सिंग कॉलेज में लीला देवी टांक का मूर्ति अनावरण और हॉल का लोकार्पण किया। शाम 7 बजे आरटीओ फाटक पर बने ओवरब्रिज का लोकार्पण और निरीक्षण किया।

इसके बाद रात 8 बजे पॉलिटेक्निक परिसर में बने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण होगा। रात 10 बजे मुख्यमंत्री का पुनः जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।