अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर अजमेर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पदयात्रा निकाली। पदयात्रा केसरगंज से रवाना होकर गांधी भवन तक पहुंची।

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की। राजस्थान भी आए, इस दौरान अभूतपूर्व सफलता मिली। लोकसभा व सड़क पर जनहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया। जो सवाल किए, उनका जवाब आज तक मोदी सरकार ने नहीं दिया। आज भारत जोड़ो यात्रा को याद किया है। अशोक गहलोत सरकार ने जो योजनाएं लागू की, वे मिसाल हैं।

यात्रा के दौरान मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, गोपाल बाहेती, राजकुमार जयपाल, द्रोपदी कोली, विजय जैन, नौरत गुर्जर, एडवोकेट सम्राट ऊंटड़ा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद मंत्री शकुन्तला रावत ने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि शहर हो या देहात, कांग्रेस में कोई गुट नहीं। कांग्रेस परिवार बड़ा है। विचाराधारा अलग हो सकती है, मन सबके एक हैं। टिकट मांगने तक अलग-अलग हो सकते हैं। टिकट मिलने पर सब एकजुट होंगे और 2023 का चुनाव जीतकर कांग्रेस की सरकार रिपीट करेंगे।