हनुमानगढ - विश्वास कुमार 
सरकार और राजस्थान राजस्य सेवा परिषद के कर्मचारियों के बीच हुए समझौते के लागू नही होने पर कर्मचारी 28 अगस्त 2023 से अनवरत PEN DOWN STRIKE करते हुये उपखण्ड मुख्यालयों के समक्ष धरने पर बैठे है। बार बार प्रदर्शन किये जा रहे लेकिन कर्मचारियों का आरोप है की उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। कर्मचारी नेताओं का कहना है की 4 माह पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर हुए राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के लिखित समझौते पर क्रियान्विति नहीं होने के कारण उन्हे मजबूर हड़ताल व धरने पर बैठना पड़ रहा है।जबकि स्वयं मुख्यमंत्री ने उनके मांग पत्र पर दिनांक 23.04.2023 को लिखित समझौते एवं नवीन मांगपत्र पर सहमति प्रदान की गई थी,इस मौक़े पर चन्द्रभान ज्याणी,जिलाध्यक्ष गिरदावर संघ,गिरदावर राजेन्द्र सोनी,  सुखदेव सहारण,पंकज जोशी
पटवारी,वीरेंद्र पारीक,अमरीश जाखड़,रोहिताश, विश्रुत बंसल,दीनदयाल शर्मा,सरोज,ज्योति अरोड़ा,सुखदेव सिंह अध्यक्ष राजस्थान पटवार संघ उप शाखा,हनुमानगढ़ आदि माजूद रहे।
ये थी मुख्य मांगे 
सीधी भर्ती के आर.टी.एस. को सीधे तहसीलदार पद पर संस्थित करने तथा मंत्रालयिक कर्मचारी का पदोन्नति कोटा समाप्त करना।वरिष्ठ पटवारी पद का विलोपन किया जाना। 9-18-27 पदोन्नति पद के अनुरूप चयनित लागू करते करना, पटवारी,भू अभिलेख निरीक्षक, नायब तहसीलदार व तहसीलदार पदों का कैडर पुनर्गठन किया जाकर वेतनमान नवीन पद सृजित किये जाना।नायब तहसीलदार का पद शत प्रतिशत पदोन्नित पद घोषित करना,पटवारी के लिये स्थानान्तरण नियम (b) को नियम को पुनः बहाल, पटवारी की ग्रेड पे एल-8 और RAS कैडर को रिव्यू किया जाना आदि को लेकर एक से दो माह में आदेश जारी करने बाबतु सहमति प्रदान की गई थी, किन्तु चार माह से अधिक का समय व्यतित हो जाने के उपरान्त एक भी मांग के संबंध में आदेश जारी नहीं किये गये हैं, जिसके कारण राजस्व सेवा परिषद के कार्मिकों में रोष व्याप्त हैं।