जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टीया एक्टिव हो गई है। इधर चुनावी जनसभाओं में भी तेजी आई है। वही केंद्र से दोनों पार्टी के प्रवक्ताओं का भी आने का सिलसिला बढ़ गया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा त्रिपाठी भी जोधपुर पहुंची और जम कर मोदी सरकार और उनकी योजनाओं पर निशाना साधा।

पूजा खासकर महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात जोधपुर की मीडिया के सामने रखने आई थी। उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की वार्ता में शहर विधायक मनीषा पंवार व जिलाअध्यक्ष उत्तर सलीम खान भी उपस्थित थे।

पूजा त्रिपाठी कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं से छलावा है अभी महिलाओं को 16 वर्ष और इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर जनगणना और परिसीमन करना कहा ज़रुरी है।

उन्होंने माेदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई पर बात नहीं करते सिर्फ हिंदू मुस्लिम पर बात करते है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के भी नाम गिनाए जो किसी एंजियों में अच्छा काम कर रही है और लीडर बनने का गुण रखती है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को बिना किसी कंडीशन के 2024 के चुनावों में लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही देश की आधी आबादी का हक है। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा की महिला 27 साल से इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमसे ज्यादा महिला रिप्रेंटेशन नेपाल और बांग्लादेश में है। उन्होंने कहा कि हम 14 परसेंट पर सिमट कर रह गए। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष का भी सपोर्ट है तो इसे अभी से लागू क्यों नहीं करते।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिला अपराध है मैं मानती हूं लेकिन यहां कुछ घंटो में अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। यहां नो टॉलरेंस की नीति है लेकिन केंद्र में ब्रजभूषण सरण संसद में बैठे है महिला पहलवानों ने प्रदर्शन किया उसके बाद भी उनका कुछ नहीं हुआ, अर्पिता भंडारी की हत्या भाजपा कार्यकर्ता ने कर दी। किसी में हिम्मत नहीं है कार्रवाई करने की।

उन्होंने कहा कि कोटा के सांसद निशी कांत दूबे ने महिला आरक्षण बिल को ओपन किया वह सिटिंग एमपी महुआ मित्रा और सीटिंग एमएलए दिपीका पांडे को वैशाली की नगर वधू कहते है। इस तरह से वह महिला का कैरेक्टर के बारेमें बोलते है ऐसा आदमी बिल काे ओपन कर रहा है यही उनकी महिलाओं के प्रति पारदर्शिता को दिखाता है।