उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाषिनी यादव ने एक विवादित बयान दिया है। वे बोली की देश में आज की तारीख में राष्ट्रपति का पद सफेद हाथी की तरह दिखाने का है। UDAवे उदयपुर में शुक्रवार को आरटीडीसी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि ट्राइबल राष्ट्रपति मिल गई है मगर उनको बाहर क्यों रखा जाता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उन्हें शक्तियां मिली हुई है? उन्हें सम्मान नहीं दिया जाता क्योंकि वह जनजाति वर्ग से आने वाली महिला है।

वे बोली कि राष्ट्रपति अपनी स्वयं की शक्तियों का उपयोग क्यों नहीं कर पाती? राष्ट्रपति को यहां बंधन में बांधा गया है। यादव ने कि जब राष्ट्रपति का सम्मान नहीं तो देश का संविधान तो कटघरे में है ना।

बाद में जब वे माइक पर आई तब उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि देश मे महिला राष्ट्रपति है, उनका पूरा सम्मान होना चाइए। सदन में भी उनका ससम्मान प्रवेश होना चाहिए। जब पत्रकारों ने राष्ट्रपति वाले मामले पर जो कुछ पहले बोला उस फिर पूछा तो वे बोली आज महिला आरक्षण को लेकर बात कर रहे है तो इसी पर बात हो।

उन्होंने ओबीसी आरक्षण को लेकर केन्द्र सरकार पर सवाल ​खड़े किए और कहा कि मोदी सरकार कम से कम ओबीसी वर्ग का ख्याल तो रखे। वे बोली महिला सशक्तिकरण तब ही होगा जब पिछड़ी जाति की महिलाओं को लाभ मिलेगा।

सुभाषिनी ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर ​बीजेपी श्रेय लेने की कोशिश कर रही है लेकिन सबको पता है कि महिला आरक्षण का बीज कांग्रेस ने बोया है, यह राजीव गांधी का विजन था। वे बोली की भाजपा की नियत और नीति में फर्क है।