कोटा ब्यूरो रिपोर्ट। 

एमपी के कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से नदियों में पानी की आवक शुरू हो गई। इस कारण कोटा बैराज से 12 गेट को खोलकर 2 लाख 27 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।जिला प्रशासन ने निचली बस्तियों में अलर्ट जारी किया है।बताया जा रहा है कि आगे से पानी आने की स्थिति में कोटा बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया जा सकता है।

अधिशाषी अभियंता भारत रत्न गोड़ ने बताया कि दो दिन एमपी के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश हुई है। उस कारण गांधीसागर के बड़े कैचमेंट एरिया इनफ्लो साढ़े 4 लाख क्यूसेक पहुंच गया था। शुरू में उनका लेवल 1301 के आसपास चल रहा था। दो दिन में उनका पानी 8 से 10 फीट बढ़ गया है। और लेवल बढ़कर 1310 क्रॉस कर चुका है। इसलिए अब जितना पानी आ रहा है इसको निकालने की कोशिश कर रहे है।

राणाप्रताप सागर में 12-13 फीट का मार्जन था। वहां भी 1157 के अगेंस्ट 1155 पहुंच रहा है। इसलिए राणाप्रताप बांध से लगातार इनफ्लो आ रहा है। दोपहर में 8 गेट खोलकर 85 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। रात 7 बजे बाद 12 गेट खोलकर 2 लाख 27 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वर्तमान में सभी बांध भराव क्षमता पर है। इस कारण जितना पानी आएगा उतना ही डिस्चार्ज किया जाएगा। निचले इलाकों में बनी बस्तियों के लोगों लेकर जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया। लो लाइन एरिया से लोगों को शिफ्ट करवाने का आग्रह किया है।