उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने विधानसभा वार चेहरे खोजने के लिए ब्लॉक स्तर पर दावेदारों के नाम बुधवार को लिए। उदयपुर जिले की आठों विधानसभा के लिए 74 जनों ने ब्लॉक में अपनी दावेदारी जताई है। सबसे खास बात यह है कि सबसे ज्यादा दावेदार उदयपुर शहर विधानसभा में 28 तो मावली में 15 व झाड़ोल में 14 जनों ने दावेदारी की है।

उदयपुर शहर की जनरल सीट के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा गिरिजा व्यास के भाई पूर्व शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी दावेदारी की है लेकिन मुख्यमंत्री के नजदीकी सागवाड़ा से आने वाले दिनेश खोड़निया की दावेदारी नहीं आने को लेकर कांग्रेस के बीच चर्चा का विषय रहा। वैसे अभी आवेदन करने के लिए और समय दे रखा है। इस संबंध में खोडनिया से भास्कर ने बात करने का प्रयास किया लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया।

सलूंबर विधानसभा से कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, उनकी पत्नी पूर्व विधायक बसंती के साथ ही उनके सामने पिछले चुनाव में बागी लड़ी रेशमा ने भी दावेदारी जताई है।

सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त जगदीशराज श्रीमाली ने मावली व उदयपुर शहर से दावेदारी की है। वल्लभनगर से सीटिंग एमएलए प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत व खेरवाड़ा से दयाराम परमार ने दावेदारी की है।

शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक बैठक में ज़िला प्रभारी चांदमल जैन, विधानसभा प्रभारी असरार अहमद, शहर अध्यक्ष फ़तह सिंह राठौड़, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, राव कल्याण सिंह, हरीश शर्मा, अरुण टांक के साथ रणनीति बना। ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा व बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने आवेदन लिए।

यहां नहीं किया आवेदन तो जिला कांग्रेस को कर सकते अभी तो

अगर किसी ने आवेदन ब्लॉक में नहीं कर पाए तो वे 25 से 27 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी को सीधे आवेदन कर सकते है।

उदयपुर शहर (सामान्य)

  1. गौरव वल्लभ
  2. जगदीशराज श्रीमाली
  3. पंकज शर्मा
  4. दिनेश श्रीमाली
  5. गोपाल शर्मा
  6. राजीव सुहालका
  7. अजय पोरवाल
  8. दीपक सुखाड़िया
  9. बाबूलाल जैन
  10. गिरीश भारती
  11. दौलतराम साहू
  12. डा अनूज शर्मा
  13. रियाज हुसैन
  14. गोपाल नागर
  15. नजमा मेवाफरोश
  16. मदन पंडित
  17. ​केके शर्मा
  18. सीमा चोर्डिया
  19. ​शिप्रा उपाध्याय
  20. रवीन्द्र सिंह कप्पू
  21. अजय जैन
  22. भावेश चौधरी
  23. मनीष श्रीमाली
  24. पंकज पोखरना
  25. देवेन्द्र कुमार माली
  26. कुणाल प्रभाकर
  27. वालू सालवी
  28. गुणवंती जोशी

मावली (सामान्य)

  1. पुष्करलाल डांगी
  2. जगदीश राज श्रीमाली
  3. गोवर्धन सिंह चौहान
  4. नरेंद्र चंडालिया
  5. जीत सिंह चुंडावत
  6. सुरेश सुथार
  7. राजेंद्र गोखरू
  8. भंवरलाल गुर्जर
  9. कामिनी गुर्जर
  10. डॉ महेश त्रिपाठी
  11. निरंजन चौधरी
  12. गोपाल सिंह चौहान
  13. मोहन जाट
  14. लव कुमार पुरोहित
  15. कमल डांगी

वल्लभनगर (सामान्य)

  1. प्रीति शक्तावत
  2. कुबेर सिंह चावड़ा
  3. कुंदन सिंह कछेर

खेरवाड़ा विधानसभा (आरक्षित)

  1. डॉ दयाराम परमार
  2. बंशीलाल मीणा
  3. कालूराम मीणा

सलूंबर (आरक्षित)

  1. रघुवीर सिंह मीणा
  2. बसंती देवी मीणा
  3. रेशमा मीणा
  4. कन्हैया लाल मीणा
  5. गौतम लाल मीणा
  6. नगराज मीणा

उदयपुर ग्रामीण (आरक्षित)

  1. विवेक कटारा
  2. शारदा रोत

गोगुंदा (आरक्षित)

  1. डॉ मांगीलाल गरासिया
  2. सवाराम गमेती
  3. शारदा रोत

झाडोल (आरक्षित)

  1. हीरालाल दंरागी
  2. सुनील कुमार भजात
  3. शंभू लाल कसूता
  4. विजय प्रकाश वडेरा
  5. सदन कुमारी दंरागी
  6. राधा देवी परमार
  7. प्रकाश चंद्र डूंगरी
  8. हेमंत कुमार गरासिया
  9. पुष्कर लाल डामोर
  10. नानालाल गरासिया
  11. रूपलाल वाहिया
  12. शांतिलाल खोखरिया
  13. प्रकाश चंद्र वडेरा
  14. राम सिंह गरासिया