अजमेर में मानसून सीजन से पहले अच्छी बरसात हो चुकी है। मानसून सीजन में 550 मिलीमीटर बरसात औसत होती है और अब तक 351 एमएम यानी 70% बरसात हो गई। अजमेर जिले के तालाबों व बांधों में भी अच्छी पानी की आवक हुई है। रविवार सुबह गोविंदगढ़ बांध की चादर भी चल गई। गोविंदगढ़ बांध की भराव क्षमता 8 फीट है और वर्तमान में 5 सेमी ज्यादा भराव के कारण पानी की निकासी जारी है।
अजमेर की आनासागर झील का ओवरफ्लो चल रहा है। तेरह फीट की भराव क्षमता वाली आनासागर झील का जल स्तर वर्तमान में 11 फीट छह इंच है। जिसे 11 फीट करने के लिए पानी की निकासी जारी है। वहीं खानपुरा तालाब की चादर पहले से चल रही है। अजमेर की फायसागर झील की भराव क्षमता 26.75 फीट है और वर्तमान में इसका भराव 23.7 फीट है। पानी की आवक इसमें भी जारी है।
जुलाई में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ेगी, लेकिन सताएगी उमस
जुलाई में न ज्यादा गर्मी पड़ेगी और न ही ज्यादा ठंडक लेकिन उमस परेशान करेगी। घनघोर घटाएं, मेघगर्जना और बिजली कड़कने के साथ इस महीने मौसम सुहावना रहेगा और सैलानियों काे आकर्षित करेगा।
बारिश औसत के आसपास हाेगी। औसतन 175 एमएम बारिश जुलाई में होती है, इस बार भी इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं है। तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। जुलाई का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, न्यूनतम 24 डिग्री के करीब रहता है।
कमजोर पड़ेगा मानसून; जून के मुकाबले इस माह कम होगी बरसात
जुलाई में एक दिन में अधिकतम बारिश कब हुई?
16 जुलाई 1979 काे एक दिन में सर्वाधिक बारिश 294 एमएम रिकार्ड की गई थी, जबकि 19 जुलाई 1975 काे 277, 18 जुलाई 1981 काे 157.5, 31 जुलाई 1999 काे 156.1 और 19 जुलाई 1979 काे 140 एमएम बारिश एक दिन में रिकार्ड की गई थी। 26 जुलाई 1977 काे 123, 24 जुलाई 1974 काे 98.1, 5 जुलाई 2007 काे 97, 26 जुलाई 1996 काे 96.4 और 11 जुलाई 1993 काे 88.8 एमएम बारिश एक दिन में दर्ज की गई थी।
सबसे कम अधिकतम तापमान
जुलाई माह में सबसे कम अधिकतम तापमान 9 जुलाई 1974 काे 33.60 सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2 जुलाई 2012 काे 32.20, 10 जुलाई 1991 काे 32.1 डिग्री, 4 जुलाई 2012 काे 31.90 सेल्सियस और 11 जुलाई 2014 काे 31.20 सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
2012 में जुलाई में थी मई-जून जैसी गर्मी, पारा 43 डिग्री
वर्ष 1969 से लेकर वर्ष 2022 तक डाटा एनालिसिस करने पर सामने आया कि जुलाई माह में मई-जून जैसी गर्मी भी पड़ चुकी है। 4 जुलाई 2012 काे अधिकतम पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि 3 जुलाई 2012 काे 42.9, 3 जुलाई 1987 काे 42.7, 8 जुलाई 1974 काे 42.6 और 11 जुलाई 1991 काे 42.5 सेल्सियस अधिकतम पारा रिकार्ड किया गया था।
औसत से भी कम रहा है जुलाई में अधिकतम तापमान
23 जुलाई 2000 काे अधिकतम तापमान 23.80 दर्ज किया गया था, जबकि 27 जुलाई 1995 काे 24.40, 29 जुलाई 1986 काे 24.60, 17 जुलाई 1979 काे 24.80 और 17 जुलाई 1975 काे 24.90 सेल्सियस अधिकतम पारा रिकार्ड किया गया था। जुलाई का औसत अधिकतम पारा 31.30 सेल्सियस है।


0 टिप्पणियाँ