अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।  

अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। एक पक्ष ने जहां मारपीट व लड़कियों से छेड़छाड़-अभद्रता का आरोप लगाया, वहीं दूसरे पक्ष ने लाठियों-सरियों से हमला कर गले से चेन लूट कर ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामपुरा थोई, सीकर हाल जेएलएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस स्टूडेन्ट दीपेन्‍द्र शर्मा पुत्र सांवर मल (25) ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया कि जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में रात को सांस्‍कृतिक कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें सिर्फ UG विद्यार्थी एंव इन्‍टर्न डाॅक्‍टर ही आमंत्रित थे। इसी दौरान DMLT नॉन मेडिको सुमित कुमार जाट अपने कुछ दोस्‍तों के साथ कार्यक्रम में जबरदस्‍ती घुस आया एंव लडकियों की विडियों बनाने लगा धक्का मुक्की करने लगा। उसको वहां से जाने के लिए बोलने पर बहस कर मारपीट करने लगा। लडकियों से छेडकानी एंव आपत्ति नक शब्‍दों का इस्‍तमाल किया।

वहीं दूसरे पक्ष के दिनारपुरा, तहसील सीकर, हाल BSC (MLT) इन्‍टरशीप जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर सुमित कुमार भुकर पुत्र बसंत कुमार जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह कालाबाग, अजमेर में रहता है और बी.एस.सी. एम.एल.टी. का जेएलएन कॉलेज से इंटर्नशीप कर रहा है। रात को जे. एल. एन. कॉलेज में ही फेस्टिवल का प्रोग्राम चल रहा था, जिसे देखकर वह कॉर्डियोलॉजी के सामने अपने दोस्त रजनीश और राहुल तीनों बाईक पर बैठे हुए थे, तभी वहां पर रवि मीणा, दीपेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र विश्नोई एकराय होकर लाठी और सरिये व धारदार हथियारों से लेस होकर 15-20 अन्य लोगो के साथ आए और आते ही मारपीटाई कर धारदार हथियार से हमला किया। जिससे नाक काट डाली। जिस पर मेरे 10-15 टांके आए और गले पर भी वार किए। ये लोग बेरहमी से मारते रहे व गले में चांदी की चैन भी ये लोग चुराकर ले गए। वहां पास में ही खडे दो पुलिसकर्मी भागकर आए और उन्होंने जैसे-तैसे बचाया। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।