भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
नगरपालिका क्षेत्र के पंचायत समिति सभागार में महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारीमंत्री महेश जोशी ने शिविर का अवलोकन कर लाभार्थियों को गारंटी कार्ड बांटे। जोशी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य महंगाई से लोगों को राहत देने का है, ऐसे में सभी अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जफर टांक, जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, पूर्व उपजिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़, पूर्व प्रधान रामकुमार बाबा, प्रधान जीतू मूंदड़ा, पूर्व प्रधान सतीश जोशी, नगर अध्यक्ष रसीद आसाम, पार्षद रफीक टांक, अरुण व्यास, अलका लड्ढा, दीपक नायक, सत्यनारायण जीनगर, नजमा सिलावट, रेखा अशोक,
ब्लॉक प्रवक्ता रईस मंसूरी, उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया, डीवाईएसपी कीर्ति सिंह, तहसीलदार राजीव बडगूजर, बिजौलिया उपखंड अधिकारी सीमा तिवारी, अधिशासी अधिकारी ललितसिंह राठौड़, थानाप्रभारी मनोजकुमार, सरपंच भेरूलाल गुर्जर, धन्नालाल जाट, हरिलाल जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ