जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पट्टा देने की एवज में 10 हजार की घूस लेते नगरपालिका बिलाड़ा के जेईएन पप्पूराम बैरवा को एसीबी स्पेशल यूनिट ने गिरफ्तार किया। एसीबी निरीक्षक पुलिस अनु चौधरी ने बताया कि परिवादी गणपत ने शिकायत दी कि नगरपालिका बिलाड़ा में पिता के नाम से पट्टा जारी हुआ है। इसका कुछ क्षेत्रफल बढा कर कच्ची बस्ती योजना में अपने नाम से पट्टा जारी करवाने के लिए नियमन शुल्क व लीज राशि की आवेदन फाइल 26मई 2023 को जमा करवाई थी।
जेईन पप्पूराम बैरवा ने मौका रिपोर्ट से लेकर पट्टा देने के एवज में 10 हजार रु. मांग रहा है। जेईएन ने नगरपालिका परिसर बरामद के साइड में ही सोमवार को 10 हजार रु. लिए। इन्हें पैंट की पीछे के जेब में रखे, जिन्हें एसीबी नेकिया।
परिवादी की शिकायत व सत्यापन के बाद एसीबी की टीम शुक्रवार को नगरपालिका आई थी। हालांकि उस दिन जेईएन यहां नहीं मिला। इसके बाद अवकाश होने के कारण सोमवार को पुनः एसीबी की टीम आई और ट्रैप कार्यवाही को अंजाम दिया । नगरपालिका में हड़कंप में मच गया। तब अधिकतर कमरों के ताले लगे या बंद थे। अधिकांश कर्मचारी गायब थे। कईयों के फोन भी बंद थे।
पट्टे की 2 फाइलें अन्य जेईएन कर चुके थे रिजेक्ट, ये तीसरी थी
• परिवादी ने डेढ़ साल पट्टे के लिए फाइल लगाई थी। तब दूसरे जेईएन थे। कुछ समय बाद फाइल ये कहते हुए रिजेक्ट कर दी कि दोनों भाइयों की अलग फाइल मत लगाओ। एक ही फाइल में दोनों भाइयों के नाम आ जाएंगे।
• छः माह बाद नई फाइल लगाई, जिसमें दोनों भाइयों के नाम थे। उसे भी नक्शे में कमी बताते हुए खारिज कर दिया। तब भी कोई अन्य जेईएन थे।
• दिसंबर 2022 में तीसरी बार फाइल लगाई। 6 माह चक्कर काटे। कुछ दिन पूर्व मौका रिपोर्ट बनाई । पट्टा भी तैयार कर लिया, लेकिन दिया नहीं।


0 टिप्पणियाँ