जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में कांग्रेस सरकार की परेशानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। जयपुर हेरिटेज में महापौर मनीष गुर्जर कांग्रेसी पार्षदों के साथ सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गई है। महापौर का कहना है कि नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा लापरवाह और बदतमीज है।
वर्मा ने पार्षदों के साथ अभद्र व्यवहार किया है। इसके साथ ही वह काम में भी पिछले लंबे समय से लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था जहां चौपट हो गई है। वहीं आम जनता को मूलभूत कामों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।ऐसे में जब तक सरकार वर्मा को नहीं हटाए कि हमारा विरोध जारी रहेगा।
नगर निगम के सीनियर पार्षद उमरदराज ने कहा कि शहर में पार्षदों को सफाई करवाने के लिए कर्मचारी तक नहीं दिए जा रहे हैं। आज पार्षदों को कर्मचारी देने का टेंडर होने वाला था। लेकिन अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा ने जानबूझकर टेंडर नहीं होने दिया। जिससे मानसून के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ जाएगी। जब इस मामले में पार्षदों ने उनसे बातचीत करनी चाही। तो उन्होंने पार्षदों को ही धमकी दी पार्षदों ने जब इसकी शिकायत महापौर से की। तो उन्होंने महापौर से भी असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया। जिसे नगर निगम के पार्षद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।


0 टिप्पणियाँ