जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने निवास पर पक्षी प्रेमी डॉ. कैलाश चन्द सैनी की कॉफी टेबिल बुक ‘पक्षी, प्रकृति और पर्यावरण’ का विमोचन किया| मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भारतीय पक्षियों तथा पर्यावरण पर शोधपूर्ण पुस्तक के लिए लेखक को बधाई दी| लेखक डॉ. सैनी ने बताया कि पुस्तक पक्षी जीवन पर उनके तीन दशक में किये गये शोध का परिणाम है| उल्लेखनीय है कि विधानसभा से पूर्व शोध एवं संदर्भ अधिकारी डॉ. सैनी की पक्षियों पर यह दूसरी पुस्तक है|
पैनासिया रिसर्च फाउंडेशन, जयपुर द्वारा हाल ही में प्रकाशित इस पुस्तक में देश-विदेश के 82 फोटोग्राफर्स के 450 से अधिक आकर्षक फोटो सम्मिलित हैं| पुस्तक भारतीय उपमहाद्वीप में मिलने वाले विभिन्न पक्षियों की रोचक गतिविधियों से परिचय कराती है| इस अवसर पर मुख्य मंत्री के विशेषाधिकारी फारूक आफरीदी, हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के निदेशक डॉ. बी.एल. सैनी, विधानसभा के पूर्व उप सचिव प्रकाश चन्द सैनी, पैनासिया रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक रामानन्द राठी व पुलकित सैनी उपस्थित थे|


0 टिप्पणियाँ