अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट। 
राजस्थान लोक सेवा आयोग में मंगलवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की डीपीसी बैठक का आयोजन आयोग सदस्य जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उक्त विभागों के वरिष्ठ निजी सचिव पदों के वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के प्रकरणों पर विचार किया गया।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के उप शासन सचिव श्याम लाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता विनोद कुमार सिंह एवं विकास कुमार दीक्षित तथा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के अपर परिवहन आयुक्त महेन्द्र कुमार खींची, अपर परिवहन आयुक्त भंवर लाल, उप परिवहन आयुक्त अरूण कुमार शर्मा एवं अन्य विभागीय अधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए।