हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार 
प्रदेश में राजस्थान सरकार की ओर से स्वर्णकार कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग को लेकर रविवार को जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल में हनुमानगढ़ ज़िले से भी सवर्णकार समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए। राज्य भर से आये प्रतिनिधिमण्डल के साथ राजस्थान राज्य ओबीसी वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री पवन गोदारा ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की व जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर के साथ स्वर्णकार समाज की मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखा। इस कार्यक्रम में प्रदेश से बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल में हनुमानगढ़ से कांग्रेस के ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी सहित कई स्वर्णकार बंधु शामिल हुए।गंगानगर से राजेंद्र सोनी ने भी समाज की मांग को पूरा करने की अपील की। इस दौरान पवन गोदारा ने मुख्यमंत्री को हनुमानगढ़ जिले की समस्याओं से भी अवगत करवाया। पवन गोदारा ने हनुमानगढ़ जिले में महंगाई राहत कैंपों की प्रगति व जनता को मिल रही बड़ी राहतों के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी।