जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
फिल्म आदि पुरुष का इंतजार जिस तरह से जनता कर रही थी फिल्म के रिलीज होने के बाद यह फिल्म लोगों की सोच पर खरी नहीं उतरी। वजह बताई जा रही है इसमें निम्न स्तर के डायलॉग और गलत चित्रण। खासतौर से फिल्मकारों पर यह आरोप लगाया जा रहा है की उन्होंने संस्कृति से छेड़छाड़ की है और हिंदू ग्रंथों की कहानी को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। जिसके कारण संपूर्ण सनातन धर्मावलंबियों में रोष व्याप्त है जिसके कारण से देश भर में इस फिल्म के प्रति विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। इसी के तहत सोमवार को जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ की ओर से राजस्थान पुलिस के महानिदेशक उमेश मिश्रा को ज्ञापन दिया गया। महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गब्बर कटारा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष राघव शर्मा, पूनम शर्मा, सुनील गौड़ और प्रमोद शर्मा ने उमेश मिश्रा से औपचारिक मुलाकात कर अपना ज्ञापन दिया और विरोध जताया। फिल्म को राजस्थान में बैन करने की मांग की। डीजीपी उमेश मिश्रा ने इस बाबत उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।