उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भूमि विकास बैंक उदयपुर के चुनाव हो रहे है। इनमें डायरेक्टर के चुनाव में जो जीतकर आए है उनमें कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या ज्यादा है। अब चेयरमैन की कुर्सी के लिए मतदान होगा। उदयपुर में कांग्रेस ने दावा किया है कि चुनाव में 55 में से 46 डायरेक्टर उनकी पार्टी के समर्थित सदस्यों ने जीते है जबकि 9 भाजपा समर्थित निर्वाचित हुए। कुल 61 वार्ड है, चुनाव में 6 वॉर्ड अभी खाली रह गए। वहां किसी ने नामांकन ही नहीं किया था।
चुनाव अधिकारी ने बताया की 55 में से 21 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे जबकि 34 के लिए मतदान 20 जून को हुआ। चुनाव जीतने वालों में पूर्व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कांग्रेस नेता मथुरेश नागदा भी शामिल है।
कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व ग्रामीण विधायक गिर्वा प्रधान सजन कटारा, पूर्व उप जिला प्रमुख श्याम लाल चौधरी आदि ने नव निर्वाचित डायरेक्टर का मुंह मीठा करवाया।
बोर्ड का चुनाव होगा 5 जुलाई को
अब जो सदस्य चुनकर आए है वे बोर्ड का चुनाव करेंगे। बोर्ड में 12 जने चुने जाएंगे। इनके लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 जून को होगा और 5 जुलाई को चुनाव होंगे। इसके बाद जो सदस्य चुनकर आएंगे वे अध्यक्ष को चुनेंगे।
अध्यक्ष 6 जुलाई को चुनेंगे
भूमि विकास बैंक उदयपुर के अध्यक्ष के लिए नामांकन 6 जुलाई को होगा और उसी दिन मतदान व मतगणना होगी।


0 टिप्पणियाँ