भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प प्रशिक्षण शिविर गुरुवार दोपहर को ईसरी बाई, ईसरदास सिंधी धर्मशाला में हुआ। प्रशिक्षण शिविर में पंचायती राज एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सी.बी.यादव ने देश में वैचारिक संघर्ष को पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा प्रस्तुत किया। उन्होंने समझाया कि देश में दो विचारधाराओं का संघर्ष आज कोई नया नहीं है, बल्कि ये संघर्ष आजादी की लड़ाई के दौरान भी इसी प्रकार उपस्थित था। ये संघर्ष भारत माता के मायने से समझा जा सकता है, क्योंकि कांग्रेस के विचार से भारत माता इस देश के लोगों से मिलकर बनती है। कांग्रेस के लिए स्वतंत्रता सेनानियों तथा महापुरुषों के नैतिक मूल्य उसकी राजनीति के आदर्श होते हैं। उन्होंने बताया कि आजादी के समय हमें सिर्फ स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया सर्वोदय एवं स्वराज द्वारा ही पूरी हो सकती है।
प्रशिक्षक श्याम पुरोहित, शबनम डायर एवं विकास बुडानिया ने कांग्रेस विचारधारा के बुनियादी मूल्य, भारत निर्माण में कांग्रेस के योगदान एवं पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने की रूपरेखा को प्रस्तुत किया गया।
रूबरू कार्यक्रम के दौरान सफल कांग्रेस के नेताओं के अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया गया। शिविर प्रभारी पूर्व राज्यमंत्री गोपाल कैशावत एवं दशरथ मीणा ने बताया कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व कौशल को विकसित करके दूसरी पंक्ति का नेतृत्व तैयार करने के लिए किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस की बुनियादी विचारधारा के साथ-साथ चरखा चलाना, श्रमदान, प्रभात फेरी, अनुभवी नेताओं का रुबरू कार्यक्रम जैसे अनेक गतिविधियां संपादित हुई है।
प्रशिक्षण शिविर में एडवोकेट अशोक जैन, जिला महासचिव, दिलीप गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, रामेश्वर सोलंकी, कांग्रेस जिला महासचिव राजकुमार बैरवा, डीएमटी फंड मेंबर, रमेश सांवरिया, जेपी जाट, जयंत जीनगर सहित कई लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ