बानसूर के गांव रामपुर निवासी आईटीबीपी में तैनात हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा की अधिकारी के बेटे ने गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा दिल्ली के छावला आईटीबीपी कैंप में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। पुलिस ने हैड कांस्टेबल की हत्या करने वाले आईटीबीपी (2 आईसीसी रैंक) अधिकारी लोकपाल सिंह जादोन के बेटे दिग्विजय सिंह (32) को गिरफ्तार कर लिया है।
ताबड़तोड़ पांच गोलियां बरसाई
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। दिल्ली के छावला आईटीबीपी कैंप में तैनात हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा (35) पुत्र नंदाराम मीणा निवासी भौराजवाला रामपुर (बानसूर) की आईटीबीपी कैंप परिसर में (2 आईसीसी रैंक) के बेटे दिग्विजय सिंह ने हैड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात में अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था और हेड कांस्टेबल पर ताबड़तोड़ करीब पांच गोलियां बरसा दीं। जिससे हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल बानसूर के रामपुर की ढाणी भौराजावाला का निवासी है और दिल्ली के छावला आईटीबीपी कैंप में हेड कांस्टेबल के पद तैनात था। आईटीबीपी कैंप परिसर में ही अधिकारी के घर पर कुक का काम करता था। वहीं, पुलिस हत्या करने के मामले में जुटी हुई है।
गांव में शोक की लहर
सैनिक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शौक की लहर दौड़ गई और बुधवार शाम को कांस्टेबल के परिजन दिल्ली पहुंच गए। वहीं, आज देर शाम तक सैनिक का शव पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2014 में हुई थे भर्ती
हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा 2014 में आईटीबीपी भर्ती हुआ था और पिछले 2 साल से दिल्ली के छावला कैंप में (2आईसीसी रैक) अधिकारी के यहां कुक था। हैड कांस्टेबल के 2 बेटे है। जतिन (नन्नू) 5 वर्ष, ताशु 3 वर्ष का है।


0 टिप्पणियाँ