सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर बिपरजोय तूफान के चलते विगत दो दिनों में हुई बारिश के कारण कई कॉलोनी मोहल्लों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई जगहों पर मुख्य मार्गो पर कीचड़ जमा होने से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ऐसा ही नजारा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 15 की विनायक नगर कॉलोनी में देखने की मिला । जहाँ कॉलोनी की मुख्य सड़क पर बारिश के चलते इस कदर कीचड़ हो गया कि स्थानीय लोगो का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है । कॉलोनी में एक महिला की मौत हो गई । जिसकी पार्थिव देह को परिजनों द्वारा मजबुरन ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर शमशान तक पहुंचाया गया । मुख्य मार्ग पर कीचड़ जमा होने के कारण मृतका की अंतिम यात्रा पैदल नही निकल सकी और परिजनों को श्मशान तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का सहारा लेना पड़ा। जो नगर परिषद एंव स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के लिए शर्म की बात है । कॉलोनी के लोगो का कहना है कि विनायक नगर में पिछले पांच साल से मुख्य मार्ग की हालत खराब है । हल्की सी बारिश होने के बाद ही स्थानीय लोगो का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है । कई मर्तबा स्थानीय पार्षद सहित अधिकारियों से कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग की गई ,मगर आज तक कॉलोनी में मुख्य सड़क मार्ग का निर्माण नही करवाया गया। ऐसे में बारिश के दौरान कॉलोनी वासियों को करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक कीचड़ एंव गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है , ओर तो ओर किसी की मौत होने पर शव को शमशान तक पहुंचाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी वासियों में मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ