नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री ने कोटा में नए थाने की सौगात दी है। मंत्री धारीवाल ने नांता थाने का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान संबोधित करते हुए मंत्री धारीवाल ने कहा- कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए सीएम गहलोत ने थाने की सौगात दी है। जबकि हमने चौकी मांगी थी। उन्होंने सीएम गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा- सीएम गहलोत कहते है मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देता देता नहीं थकूंगा।
धारीवाल ने कहा- क्षेत्र में विकसित हुई नई कॉलोनियों व औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रवासियों के लिए यह थाना सहायक होगा। कानून व्यवस्था और ज्यादा मजबूत हो सकेगी। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता महापौर , उपमहापौर, कांग्रेस नेता शिवकांत नंदवाना, संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, आईजी प्रसन्न खमेसरा, कलेक्टर ओपी बुनकर, एसपी शरद चौधरी, सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ