सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाइयों सहित किरोडी समर्थकों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्य है । इसी कड़ी में सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में भाजपाइयों सहित किरोडी समर्थकों ने उदई मोड़ चौराहे पर प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका । भाजपाइयों सहित किरोडी समर्थकों का कहना है कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा काँग्रेस सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जयपुर स्थित अशोक नगर थाने के बाहर शांतिपूर्ण तरिके से धरने पर बैठे हुवे थे ,लेकिन काँग्रेस सरकार द्वारा डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को असंवेधानिक तरीके से गिरफ़्तार करवाया गया है । जो किसी भी सूरत में सही नही है । डॉक्टर किरोडी की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाइयों एंव उनके समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है । डॉक्टर किरोडी की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित भाजपाइयों एंव किरोडी समर्थकों ने उदई मोड़ चौराहे पर काँग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। भाजपाइयों एंव किरोडी समर्थकों का कहना है कि डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को जल्द रिहा किया जाए , अन्यथा उनके द्वारा प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

0 टिप्पणियाँ