जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

जोधपुर शहर के माहेश्वरी समाज भवन खेतानाडी मंडोर में 16 और 17 जून को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में देश और विदेश की जानी-मानी ज्योतिष हस्तियां शामिल होगी। सीता ज्योतिष और वास्तु अनुसंधान केंद्र की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में शहर की जनता के लिए नामी ज्योतिष नि: शुल्क प्रशिक्षण भी देंगे। इच्छुक लोग पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षण ले सकते हैं।

केंद्र के निदेशक पंडित एसके जोशी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन 16 जून को 9:30 बजे शुभारंभ सत्र होगा जिसमें पूर्व महारानी हेमलता राजे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग शामिल होंगे। कार्यक्रम में ज्योतिष की दृष्टि में भारत का भविष्य विषय पर ज्योतिषाचार्य एच एस रावत, अतुल कृष्ण कौशिक, नीरजा त्रिपाठी और वाई राखी चर्चा करेंगे।

तीसरे सत्र में वैदिक ज्योतिष पर गलता तीर्थ प्रचार पीठाधीश्वर सौरभ राघवेंद्र ज्योतिषाचार्य मानवेंद्र सिंह रावत पंडित विमल पारेख पंडित विजय दत्त पुरोहित चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में देश और विदेश के 121 ज्योतिष जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल होगी

17 जून को शहर के लोगों के लिए निशुल्क ज्योतिष्य प्रशिक्षण शिविर भी होगा। इसमें नियमित रूप से टीवी स्क्रीन पर ज्योतिष कार्यक्रमों में शामिल होने वाले ज्योतिष भी प्रशिक्षण देंगे। जिज्ञासु लोगों का भविष्य भी बताएंगे। कार्यक्रम में अमेरिका से अनीता कपूर विनायक सबनीस वही दुबई से डॉ मोनिका जुनेजा भी शामिल होगी।