अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बिपरजॉय तूफान के चलते अजमेर में 2 दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण प्रभावित हुए इलाकों का दौरा करने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मंगलवार को अजमेर पहुंचे। सीपी जोशी के द्वारा बरसात के कारण जलमग्न हुई कॉलोनियों का दौरा करने के साथ ही जेएलएन हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। जोशी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तूफान से सरकार के दावों की पोल खुल गई है। अगर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था होती तो राजस्थान की जनता को इस प्रकार की तकलीफ नहीं देखनी पड़ती।
सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान और अजमेर में तूफान आने की आहट पहले से थी। रेड अलर्ट और मौसम विभाग की चेतावनी पहले से थी। 2 दृश्य है, एक तरफ गुजरात और एक तरफ राजस्थान। गुजरात में जहां 1700 किलोमीटर में समुद्री एरिया है, जहां 120 किलोमीटर की स्पीड से ज्यादा तेज हवा चली, उसके बाद भी सरकार और जनप्रतिनिधियों की सजगता के कारण कोई जनहानि नहीं होती है। जनता को कोई तकलीफ नहीं होती है। दूसरी तरफ राजस्थान है, जहां 60 की स्पीड से कम हवाएं चलती है लेकिन उसके बावजूद भी मीडिया और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पता चलता है कि कम से कम 7 लोगों के जनहानि हुई है। कई रास्ते अवरुद्ध हो गए, कई गांव के रास्ते बंद हो गए, अस्पताल दरिया बन गए हैं। मरीज परेशान हैं। कई लोग के गांव में रोजमर्रा की आवश्यक चीजें वह नहीं पहुंच पाई है।
जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहले दिन से ही सेवा के लगे हुए थे। लेकिन राजस्थान सरकार में पोपा बाइ का राज राजस्थान में है। इनके सरकारी दावों की पोल खुल गई। सरकार कहती थी कि हमने पूरी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर रखी है। अगर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था होती तो राजस्थान की जनता को इस प्रकार की तकलीफ नहीं देखनी पड़ती।
आज यह संकट आया है तो इसका जिम्मेदार सिर्फ राजस्थान सरकार है। संकट के समय भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की जनता के साथ खड़ी है। राजस्थान की जनता को चाहे आपदा राहत कोष हो उस के माध्यम से पैसा भी केंद्र सरकार देता है। लेकिन इस संकट के समय राजस्थान की रक्षा नहीं कर पाए, लोगों के जानमाल की सुरक्षा नहीं कर पाए इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं।
सीपी जोशी ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री के दौरे पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राजस्थान दौरे के दौरान उन्होंने अजमेर को पता नहीं क्यों छोड़ा, उनके आपस में किसी नेता से आंतरिक कलह होगा लेकिन यह राजस्थान है हमें पूरे राजस्थान के बारे में सोचना चाहिए। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जालौर, सिरोही चाहे पाली हो या अजमेर हो जनता के संकट के समय उनके साथ खड़ा था और खड़ा रहेगा।
जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पुरखों की विरासत को शायद याद नहीं रखती या उन्हें मिटाने में लगी हुई है। इंदिरा गांधी ने वीर सावरकर जी के ऊपर डाक टिकट जारी किया शायद इन्हें याद रखना चाहिए। नरसिमा राव जी की सरकार ने हनुमान प्रसाद के ऊपर डाक टिकट जारी किया जिन्होंने गीताप्रेस को शुरू किया। कांग्रेस ने गीताप्रेस और सनातन संस्कृति पर जिस प्रकार उपवास किया है मुझे लगता है पूरे राजस्थान का अपमान करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। जोशी ने कहा कि गीता प्रेस के संस्थापक राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं और राजस्थान की धरा के हैं। पूरी सनातन संस्कृति और राजस्थान का अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया है।
जोशी ने कहा कि 111 करोड़ की लागत की किताबों को मात्र 2 पॉइंट 40 करोड रुपए में जहां कागज की कीमत नहीं उन्हें घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं और उन्होंने सिर्फ सम्मान का पत्र लिया। एक करोड़ की राशि नहीं ली, अभी तक जिन्होंने भी मदद करने का प्रयास किया, उनकी मदद नहीं ली। ऐसे में उनके ऊपर बात करना कांग्रेस पार्टी का दिवालियापन है और और इनकी सोच दर्शाती है कि हमारी सनातन संस्कृति हिंदू धर्म पता नहीं किस प्रकार की ग्रहण और किस प्रकार की सोच कांग्रेस पार्टी रखती है।


0 टिप्पणियाँ