हनुमानगढ - विश्वास कुमार
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे ऑल इंडिया अरोड़ा,खत्री पंजाबी कम्युनिटी,जिला इकाई,हनुमानगढ़ द्वारा 18-06-23 वार रविवार को अल्फा कॉलोनी,नजदीक हिसारिया अस्पताल,हनुमानगढ़ टाउन मे योग शिविर का आयोजन किया गया है।
ऑल इंडिया अरोड़ा,खत्री पंजाबी कम्युनिटी के प्रदेश प्रभारी सुमित सुखीजा व युवा जिलाध्यक्ष सुनील चुघ ने बताया की शिविर में बच्चे,महिलाए,बहु बेटियो व बुजुर्गो ने इस योग शिविर में हिस्सा लिया।
शिविर मे भवनेश्वर आरोग्य हॉस्पिटल के डॉक्टर भवनेश ग्रोवर ने सभी योग विधियो,पंचकर्म,यज्ञ हवन,गौमूत्र, गोबर व पुरातन विधि से होने वाले स्वास्थ्य सबंधी फायदों व महत्व के बारे मे विस्तार से जानकारी दी और डाइटिंशियन Dr.आकांक्षा अरोड़ा द्वारा शिविर में आए लोगों को उनके खान-पान की दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताते हुए आकांक्षा ने उचित खान-पान से बीपी,शुगर एंव मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों के समाधान के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर विधान सभा प्रभारी अनिल गक्खड,जिला सचिव मनीष बब्बर,सह सचिव सुनील बवेजा,कमेटी अध्यक्ष राजपाल नागपाल,रमेश चुघ,प्रवीण कामरा आदि गणमान्य लोग योग शिविर में उपस्थित रहे।
सुखीजा ने बताया की 21 जून योग दिवस पर हनुमानगढ़ जंक्शन मे अबोहर बाईपास पर स्थित पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन मे योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ