सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के इंदिरा मैदान में आयोजित जूनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। जूनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान के प्रत्येक जिले से एकेडमी के खिलाड़ीयो नें प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 61 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग की 24 एवं पुरुष वर्ग की 37 टीमों ने प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया । प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जिला मुख्यालय के इन्द्रा मैदान में महिला वर्ग में महिला अकादमी जयपुर की टीम विजेता रही।
जबकि जयपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग में जयपुर की टीम ने बाजी मारी ।जबकि दूसरे स्थान पर सवाई माधोपुर जिले की टीम रही l प्रतियागिता के दौरान खिालाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए अपनी अपनी टीम कों विजेता बनाने का प्रयास किया। प्रतियागिता के समापन समारोह में विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर रही टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरुष एवं महिला वर्ग के एक एक खिलाड़ी को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया और उन्हे ट्राफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की विजेता टीेमें राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को प्रतिनिधित्व करेगी।

0 टिप्पणियाँ