भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सीएम अशोक गहलोत गुरुवार को दाेपहर 2 बजे सीकरी आएंगे। वह नगर रोड पर टोल टैक्स के पास 157 करोड़ रुपए के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास और साढ़े 8 करोड़ के 2 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें सीकरी में 220 केवी बिजली घर, रसिया में देवनारायण आवासीय विद्यालय, कन्या कालेज, रोजकी, रायपुर खुर्द , रामसिंहपुर पालकी और ठेकड़ी के 33 केवी बिजली घर का शिलान्यास करेंगे।
नगर के कालेज भवन और सीकरी कृषि उपज मंडी में कार्यों का लोकार्पण करेंगे। महंगाई राहत शिविर और प्रशासन शहरो के संग शिविर का जायजा लेंगे और किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मौैसम काे देखते हुए जर्मन हैंगर तकनीक से वाटर प्रूफ पांडाल बनाया गया है। बुधवार को डीसी सांवरमल वर्मा,आईजी रूपिंदर सिंह, कलेक्टर लोकबंधु यादव, एसपी मृदुल कच्छावा ने विधायक वाजिब अली, करौली विधायक लाखन मीणा, तिजारा विधायक संदीप यादव के साथ सभास्थल पर विस्तार से चर्चा की और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।


0 टिप्पणियाँ