अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत के ओएसडी लाेकेश शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक रूप से करें। फेक न्यूज़ एवं झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सत्य के साथ जवाब दें। शर्मा बुधवार काे जेल चौराहा स्थित महावर ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम मंे बाेल रहे थे। आशीष दीक्षित, मोनू पंडित एवं तपन कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इसमें जिलेभर से युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथि बंदना व्यास, जयप्रकाश दीक्षित, हनुमान यादव, जयसिंह, आकाश मिश्रा, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पंडित, जगराम पहलवान, संजय गुर्जर, जिला पार्षद मौसम मीणा, जिला पार्षद संजना जाखड़ ,रवि सरपंच, देशबंधु शर्मा आदि थे। मंच संचालन शिव चरण कमल ने किया। युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा के नेतृत्व में समाज के मुद्दों काे लेकर ओएसडी काे ज्ञापन सौंपा गया।