जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कार्मिक विभाग ने RPS जनेश सिंह को पपला प्रकरण में दोष मुक्त करने आदेश जारी कर दिए हैं। जनेश को इस मामले में 16 सीसी का नोटिस देकर खोते मेल में फंसाया गया था। अब राजयपाल की अनुमति के बाद आदेश जारी हो गए हैं। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव राजेंद्र सिंह कविया ने सभी आरोपों को निराधार मानते हुए इस प्रकरण को समाप्त करने के आदेश दिए। इस नोटिस के कारण जनेश सिंह का जो प्रोमोशन भी रुका हुआ था वो अब हो सकेगा और उन्हें RPS की सुपर टाइम स्केल भी प्राप्त हो सकेगी। बता दें गृह विभाग ने 5 अक्टूबर 2020 को बेबुनियाद आरोप लगाकर जनेश सिंह को निलंबित कर दिया था। तब जनेश सिंह वृत्ताधिकारी कामां जिला भरतपुर के पद पर तैनात थे।


0 टिप्पणियाँ