हनुमानगढ- विश्वास कुमार 
आज रावतसर ब्लॉक में जन सुनवाई के तहत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में जन अभियोग निराकरण समिति चैयरमेन(राज्यमंत्री) पुखराज जी पारासर के निर्देशों पर राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति के सदस्य एवं बीकानेर संभाग प्रभारी श्री रामजी लाल शर्मा व जिला बाल कल्याण समिति चैयरमेन जितेंद्र गोयल ने रावतसर उपखंड की ग्राम पंचायत पंचायत बरमसर,धन्नासर,99 आर.डी एवं मोधुनगर में जनसुनवाई की इसके तहत ग्रामीणों से रूबरू हो उनकी समस्याएं सुनी गयी व सम्बंधित विभाग से तुरन्त कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रत्येक पंचायत पर लाभार्थियों ने भी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं हेतु मुख्यमंत्री की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री का लोगो ने धन्यवाद दिया। रामजीलाल शर्मा ने ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आग्रह किया और सभी पंचायतो में अधिकारीगणों व सरपंच गणों को 100 प्रतिशत चिरंजीवी योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गोयल ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से सांझा करते हुए अंतिम पंक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया 
बरमसर में रावतसर उपखण्ड अधिकारी रवि कुमार,जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,सरपंच घनश्याम इंदलिया,प्रोग्रामर आशीष सिहाग,धन्नासर सरपँच उर्मिला देवीलाल साहू,99 आर डी सरपंच सरोज धनराज सिहाग,अधिषासी अभियंता जल संसाधन विवेक महमिया, ग्राम विकास अधिकारी अनवर ,मोधुनगर में ग्राम विकास अधिकारी जनक कुमार,कृषि अधिकारी साहबराम गोदारा,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल,नितिन सुथार ,कुलदीप शर्मा व विभागों के अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।