सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर में आज भाजपाइयों द्वारा भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया । भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, अध्यक्ष के रूप जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित , विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक हंसराज शर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, सुरेश जैन , वीरेंद्र सिंह भाया, बजरंगलाल जाट उपस्थित रहे । इस अवसर पर पटेल नगर मे भाजपा के नए जिला कार्यालय का भी पूजन कर उदघाटन किया गया और भाजपा का झंडा फहराया गया । स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया । इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने कहा कि हम देश की उस पार्टी के कार्यकर्ता है जो राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देती है , उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय , श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जीवन से कार्यकर्ताओ को अवगत करवाया और कहा कि हम संसद मे दो के बहुमत में थे और आज कार्यकर्ताओ के परिश्रम और राष्ट्रवाद की अलख से आज हम देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल मे माने जाते है | उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प भी दिलवाया और कहा कि अबकी बार 2023 की भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ,इस दौरान पूर्व विधायक हंसराज शर्मा ने जनसंघ से लेकर जनता दल और भाजपा के इतिहास के बारे में कार्यक्रताओं को जानकारी दी।
संगोष्ठी के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओ को आभार वयक्त किया और बिना किसी गुटबाजी के पार्टी को मजबूत करने का आग्रह किया।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री लोकेन्द्र आचार्य, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, भवानी मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एंव कार्यक्रता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ