चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी
चित्तौड़गढ़ में शहर के बीच संचालित हो रहे महारानी पद्मावती मॉल का विवादों से नाता टूटने का नाम नहीं ले रहा है। जब से इस मॉल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तब से विवादों और चर्चाओं में रहे इस मॉल मे विगत कई महीनों से बन कर तैयार हुए मुक्ता A2 मल्टी प्लेक्स सिनेमा के शुभारंभ के अवसर पर पद्मावत मॉल और मुक्ता आर्ट आयोजकों की ओर से बुलाई गए पत्रकार वार्ता में कुछ पत्रकारों को छोडकर अधिकांश पत्रकारों के साथ किये गए भेदभाव के चलते एक बार फिर से विवाद हो गया। जिसके चलते अधिकांश मीडिया कर्मियों ने नाराज होकर पत्रकार वार्ता का बहिष्कार किया और पत्रकार वार्ता को बीच में छोड़कर बाहर निकल गए l
जानकारी के अनुसार विगत कई महीनों से शहर के मध्य गांधीनगर क्षेत्र में बन कर तैयार हुए विवादित और चर्चाओं में रहे महारानी पद्मावत मॉल में मुंबई के मुक्ता आर्ट की ओर से तीन मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर बन कर तैयार हुए जो कि विगत कई महीनों से राजनीतिक और प्रशासनिक पेच फसनें के कारण उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे। उनका आखिरकार गुरुवार को इसके शुभारंभ करने की जानकारी देने के लिए मीडिया का सहारा लिया गया। जिसके लिए पद्मावत मॉल और मुक्ता आर्टस के पदाधिकारियों ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें आयोजकों और मॉल मालिक की तरफ से अपना बखान शुरू किया और इस बीच आयोजकों द्वारा दी गई व्यवस्थाओं में कुछ मीडिया कर्मियों को छोड़कर अन्य मीडिया कर्मियों के साथ भेदभाव किया गया। जिसका मीडिया कर्मियों ने विरोध किया और पत्रकार वार्ता को छोड़कर बाहर निकल गए। इसी बीच पद्मावत मॉल के मालिक की ओर से मीडिया कर्मियों से समझाइश का प्रयास किया गया लेकिन मीडिया कर्मियों ने उन्हें बताया कि मीडिया कर्मियों के साथ भेदभाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l
जानकारी में सामने आया है कि इस पूरे पत्रकार वार्ता को आयोजित करने के लिए उन मीडिया कर्मियों से संपर्क किया गया था जो कि इस इस मॉल के निर्माण के समय से ही लगातार इस शॉपिंग मॉल के बनने का विरोध कर रहे थे। इसी बीच कहीं ना कहीं मीडिया कर्मियों और मॉल के मालिकों के बीच कुछ समय पहले बड़े समझौते होने की भी जानकारी सामने आई है। इसी कारण आज पत्रकार वार्ता के दौरान विवाद की स्थिति बनी है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में यह विवाद कहां तक पहुंचता है l

0 टिप्पणियाँ