सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुवे एक अपरहण के मामले में कार्यवाही करते हुवे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।हालांकि अभी अपहरण के मामले से जुड़े दो आरोपी फरार है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी के मुताबिल अपहरण का मुख्य आरोपी पीड़ित का जीजा ही है। जिसने पैसों के खातिर थाना क्षेत्र के इटावा के पास से अपने साले का अपहरण करवाया तथा उसके साथ जमकर मारपीट की। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि 19 फरवरी को इटावा के पास एक्सप्रेस वे से कुछ अपराधियों ने रिंकू मीणा का अपहरण कर लिया था। आरोपियों द्वारा पीड़ित से नगदी एवं सोने के आभूषण छीन लिए तथा उसे इंदरगढ़ के पास स्थित करवर के जंगलों में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की । सुबह जब कुछ लोगों को इस बारे में पता चला तो आरोपी अपरहण में इस्तेमाल की गई गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना इंदरगढ़ पुलिस द्वारा चौथ का बरवाड़ा पुलिस थाने को दी गई। जिस पर अपहरण एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल नंबर की लगातार मॉनिटरिंग की गई । इसमें एक आरोपी ने जैसे ही मोबाइल चालू किया। पुलिस टीम ने करवर के जंगल के पास एक टपरी से आरोपी दामोदर मीणा निवासी रमजीपुरा थाना इंदरगढ़ को धर दबोचा । पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद ही नजदीक से दो अन्य आरोपी हेतराम मीणा व धूली लाल मीणा निवासी केशवपुरा करवर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के जीजा हेतराम मीणा ने ही एक लाख की फिरौती की मांग करते हुए अपने साले का अपहरण करवाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए तीनों आरोपियों का पूरा रिकॉर्ड मंगवाया जा रहा है तथा अन्य पूछताछ भी की जा रही है। साथ ही पुलिस अपहरण की इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।