सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले में आज महावीर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महावीर जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में स्थित  जिनालयों में जैन धर्मावलंबियों द्वारा भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया गया । भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याण और जैन समुदाय द्वारा सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय एंव गंगापुरसिटी में भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई। जिला मुख्यालय के पंचायती मन्दिर से शुरू हुई शोभयात्रा पुराने शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुजरी। इस दौरान विभिन्न समुदायों के लोगो द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसी तरह गंगापुरसिटी में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विधायक रामकेश मीना ने ध्वज पताका सौंपकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया । इस दौरान जैन समाज के लोगो ने विधायक रामकेश मीणा से श्रीमहावीर जी जैन तीर्थ स्थल को गंगापुरसिटी जिले में शामिल कराने की भी मांग की । शोभायात्रा में बड़ी संख्या जैन समाज के महिला एंव पुरूष शामिल रहे ।