श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के श्रीगंगानगर अध्यक्ष डॉ. दीपक चौधरी ने डॉक्टरों और सरकार के बीच चल रहे गतिरोध पर खुलकर अपनी बात राखी।  डॉ. चौधरी ने कहा कि उन्होने लगभग 1000 डॉक्टर्स से बात कर उनके विचार जाने।  इनमें प्रमुख रूप से डॉक्टर्स की सुरक्षा, ब्यूरोक्रेट्स की आवश्यक दखलंदाजी चिरंजीवी योजना के पैकेज सम्बन्धी उभर कर सामने आए जिनको एक दस्तावेज में दर्ज किया गया।  यह दस्तावेज डॉक्टर्स की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण रोल अदा करेगा।  डॉ. चौधरी ने राइट टू हैल्थ बिल की तारीफ की और इसे आमजन और डॉक्टर दोनों के ही हित में बताया।  उन्होने कहा कि वे सरकार और डॉक्टर्स के बीच के एक पुल का कार्य करेंगे जिससे आम लोगों को चिकित्सीय सुवधाएं बहाल हों और डॉक्टर्स का भी नुकसान बंद हो।  

सीएम गहलोत के आरएसएस के डॉक्टर्स को बरगलाने के आरोप पर डॉ. दीपक चौधरी ने कहा कि हर संगठन में सभी विचारधाराओं के लोग होते हैं। सभी अपनी बात रख सकते हैं लेकिन अंतिम समाधान तो बातचीत से ही निकलेगा और इसीलिए वार्ता ही एकमात्र रास्ता है।  ये मामला राजनितिक विचारधाराओं के टकराव का नहीं बल्कि हितों के टकराव का है।  सरकार को दोनों पक्षों का ध्यान रखते हुए समाधान खोजना होगा।  हमें पूरा विश्वाश है कि गहलोत साहब डॉक्टर्स के व्यवसाय करने के अधिकार की रक्षा करेंगे।