चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिए गए निर्देशों के बाद डीजीपी उमेश मिश्रा पूरे प्रदेश के उच्च अधिकारियों को वांछित अपराधियों और वारंटीयो की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया है। इसी को लेकर चित्तौड़गढ़ में भी पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के निर्देशन में सभी थानों में रविवार सवेरे 4:00 बजे से स्थाई वारंटीयों अपराधियों की धरपकड़ जारी है। इस कार्रवाई के बाद जहां सभी थाना कोतवाली में पकड़ कर लाए जा रहे हैं। अपराधियों और स्थाई वारंटीयों के परिजनो की भीड़ देखी गई और पुलिस द्वारा की गई इस धरपकड़ कार्यवाही का कारण जानने का प्रयास करते रहे। इस कार्यवाही से स्थाई वारंटी और अपराधियों में दहशत का माहौल देखा गया है। धरपकड़ की सूचना मिलने के बाद कई स्थाई वारंटी और बदमाश अपने मोबाइल बंद करके भूमिगत हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।
वही इस पूरी कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत डीवाईएसपी बुद्धराज टांक, लाभुराम विश्नोई, शहर कोतवाल विक्रम सिंह सदर थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह सोढा सहित अन्य अधिकारी पूरे दिन अलर्ट मोड पर दिखाई दिए
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह धरपकड़ अभियान आगामी कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है, वहीं कई आमजन इस कार्यवाही को शहर के शांति और सौहार्द के लिए बहुत अच्छा बता रहे हैं, बरहाल पुलिस की इस कार्यवाही के बाद आज पूरे शहर में इस कार्रवाई की चर्चा बनी हुई है

0 टिप्पणियाँ