चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
चित्तौड़गढ़ शहर वासियों को जिला मुख्यालय पर अब तरणताल कि सेवाए मिलने लगी है, जिसमें कुशल ट्रेनर द्वारा तैराकी सिखाई जा रही है l 
इसके बारे मे जानकारी देते हुए तरणताल संचालक अनिल सनाढ्य ने बताया कि चित्तौड़गढ़ शहरी क्षेत्र में शहर वासियों को तरणताल सुविधाएं मिलने लगी है। शहर के मध्य प्रताप नगर क्षेत्र में जिला क्लब परिसर में तरणताल का शुभारंभ हुआ है जिसमे विशेष तौर पर छोटे बच्चों को कुशल ट्रेनर द्वारा तैराकी सिखाई जा रही है। जिसमें महिलाओं को तैराकी सिखाने की अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया की वर्तमान में बच्चों की परीक्षा के चलते अभी रुझान कम दिखाई दे रहा है लेकिन धीरे-धीरे मौसम में बदलाव होगा तैराकी सीखने के प्रति आमजन का रुझान देखने को मिलेगा l